MS Dhoni Video: भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को बड़ी हार मिली। लेकिन इस मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni की रही। मंगलवार को अपने 45वें जन्मदिन पर धोनी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर उनकी तस्वीर दिखाई गई, पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा। हजारों फैंस ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। क्रिकेट से संन्यास लिए कई साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनके लिए लोगों का प्यार बिल्कुल कम नहीं हुआ है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मैच खत्म होने के बाद धोनी को देखने उमड़ी भीड़
मैच खत्म होने के बाद जब MS Dhoni स्टेडियम से बाहर निकले तो बड़ी संख्या में फैंस उन्हें देखने पहुंच गए। हर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाना और एक झलक पाना चाहता था। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षा कर्मियों को धोनी के चारों ओर घेरा बनाना पड़ा। काफी कोशिश के बाद उन्हें सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचाया गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में फैंस लगातार MS Dhoni का नाम लेते हुए नजर आ रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि आज भी धोनी लोगों के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में शामिल हैं।
Indian fans surrounding MS Dhoni after the match. [ Ray Sportz Cricket ]#INDvsENG pic.twitter.com/NDhusXbipL
— Indian Cricket 🏏 (@navshar54008403) July 7, 2026
MS Dhoni ने भारत को दिलाई कई बड़ी जीत
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले कप्तान बने जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीतीं। देश के लिए उनके शानदार योगदान को देखते हुए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और राजीव गांधी खेल रत्न जैसे बड़े सम्मान भी मिल चुके हैं। आज भी युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
इंग्लैंड ने भारत को 76 रन पर समेटा
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 202 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 13-13 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जॉश टंग ने 4 विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। आदिल राशिद और विल जैक्स ने भी शानदार गेंदबाजी की। जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार से ज्यादा चर्चा एमएस धोनी की मौजूदगी और उनके लिए फैंस के जबरदस्त प्यार की रही।
