Monday, December 8, 2025
Homeखेलमहाकाल की शरण में पहुंचे लखनऊ के कप्तान,IPL से पहले केएल राहुल...

महाकाल की शरण में पहुंचे लखनऊ के कप्तान,IPL से पहले केएल राहुल ने मंदिर में टेका माथा

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल महाकाल के शरण में पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका है।

-

KL Rahul: आईपीएल 2024 में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। जिस कारण सभी खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों ने प्रेक्टिस करना शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल महाकाल के शरण में पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका है।

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे केएल राहुल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वहां महाकालेश्वर मंदिर में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान केएल राहुल को सफेद कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है और वह भगवान की पूजा करते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले केएल राहुल ने भगवान की शरण में माथा टेका है।

राजस्थान से होगा सामना

आपको बता दें कि केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 में अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को खेलेगी। 24 मार्च को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना संजू सैमसन के कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स से होगा। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल चोटिल होने के कारण आधे सीजन से बाहर हो गए थे।

Read More-MI के कप्तान और कोच से किया गया रोहित को कप्तानी से हटाने पर सवाल, तो नहीं तोड़ी चुप्पी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts