Monday, December 4, 2023

गलती से भी इन जगहों पर नहीं लगानी चाहिए पितरों की तस्वीर, लगता है पितृ दोष, जाने सही दिशा

Pitru Paksha 2023: इस समय पितृपक्ष चल रहे हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पित्त पक्ष 14 अक्टूबर तक चलेंगे। 15 दिन तक पितरों को प्रसन्न करने के कई सारे नियम और उपाय बताए गए हैं। जिन लोगों पर पितृ देव प्रसन्न होते हैं उनको कभी भी किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है। हालांकि अगर पितृ नाराज हो जाते हैं तो उसे पितृ दोष कहते हैं। पितृ दोष बहुत ही बुरा माना जाता है आपकी पीढ़ी दर पीढ़ी पितृ दोष के प्रभावों से दुखी रहती है। वास्तु में पूर्वजों की तस्वीर लगाने की भी खास दिशा बताई गई है। कुछ ऐसी जगह हैं जहां पर पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

इस दिशा में ना लगाएं पितरों की तस्वीर

-वास्तु शास्त्र के अनुसार पितरों की तस्वीर कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं लगानी चाहिए जहां पर सभी की नजरे पड़ती हो। ऐसा करने से मानसिक तनाव पैदा हो जाता है।

-घर के बेडरूम, सीढ़ियों रसोई घर के स्थान पर भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में क्लेश होता है घर के बीचो-बीच पितरों की तस्वीर लगाने से मान सम्मान को हानि पहुंचती है।

-उत्तर -पूर्व दिशा में पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। चार्य की इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से देवी देवता नाराज हो जाते हैं। पूजा घर की दीवारों पर भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

-पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए इस दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है। आप घर के हाल यदु की बैठक के दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Dream:सपने में दिखने वाली ये चीजें देती है शुभ संकेत, बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles