Monday, December 8, 2025
Homeएस्ट्रोतुलसी के पौधे पर जरुर चढ़ाएं ये चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

तुलसी के पौधे पर जरुर चढ़ाएं ये चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

जिन घरों में रोजाना तुलसी की पूजा होती है उसे घर में सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तुलसी के पौधे में कुछ चीजों को अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

-

Tulsi Upay: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे पर प्रतिदिन जल चढ़ाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में हमेशा बनी रहती हैं। सबसे पवित्र और सबसे शुभ माने जाने वाले तुलसी के पौधे की अगर नियमित रूप से पूजा अर्चना की जाए तो कभी भी घर में कंगाली नहीं आती है। जिन घरों में रोजाना तुलसी की पूजा होती है उसे घर में सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तुलसी के पौधे में कुछ चीजों को अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

घी का जलाना चाहिए दीपक

अगर माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो रोज तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

अर्पित करें जल

सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे के ऊपर नियमित रूप से जल जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपका घर धन-धान्य से भर जाता है।

कच्चा दूध चढ़ाना

तुलसी के पौधे में पूजा करते समय कच्चे दूध को भी चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके सभी दुख दूर कर देती हैं।

गन्ने का रस चढ़ाना

पूजा करते समय तुलसी के पौधे पर गाने का रस चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी रोग नहीं आता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-बसंत पंचमी पर खुलेगा इन राशि वालों की बन किस्मत का ताला, बन रहा दुर्लभ संयोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts