Surya Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव इस समय धनु राशि में गोचर कर रहे हैं और 11 जनवरी को उत्तराषाढा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही विशेष माना जाता है। इस बार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। नौकरी और व्यापार में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। मकर संक्रांति के दिन इन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।
सिंह राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मानसिक विकार दूर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी पेशा जातकों को कार्य स्थल पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम पक्ष में आएगा। निवेश से धन लाभ की प्रबल संभावना है।
मेष राशि
लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जाॅब की तलाश में झूठे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है दांपत्य जीवन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों से यश मिलेगा।
धनु राशि
कारोबार में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दोस्तों की मदद के नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी से अच्छा उपहार मिल सकता है। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपकी राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मानसिक विकार दूर होंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-अगर घर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाए सावधान! होने वाला है बहुत अशुभ