Monday, September 25, 2023

इन 3 दिनों में गाय को रोटी खिलाने से घर में होती है बरकत, कोसो दूर चली जाती है दरिद्रता

Gay Koo Roti Khilana: हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है कहां जाता है कि गाय को रोटी खिलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और उसके घर में हमेशा अन्न- धन के भंडार भरे रहते हैं। रोजाना गाय को रोटी खिलाने से 33 कोटी देवी देवताओं की कृपा मिलती है। लेकिन सप्ताह हमें कुछ ऐसे तीन दिन है जो बहुत ही विशेष माने गए हैं इन दिनों में गाय को रोटी खिलाने से कई तरह के दोषो से छुटकारा मिल जाता है।

गुरुवार को खिलाएं रोटी

गुरुवार को गाय को रोटी खिलाने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो तो जातक को गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उसके बाद गाय को गुड़ चना या चने की दाल खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है।

शनिवार

शनिवार को गाय को रोटी खिलाने से कष्टों से निजात मिलती है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है यदि शनि की ढैय्या, साढेसाती चल रही है तो शनिवार को काली गाय को रोटी खिलाना चाहिए ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है।

रविवार

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो उसे हर रविवार को गाय को घी लगी रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। मजबूत सूर्य अच्छी सेहत और प्रभावी व्यक्ति भी देता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है ।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-पल भर में आदमी को कंगाल बना देती हैं ये बुरी आदतें, हाथों में नहीं रुकता पैसा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,870FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles