Saturday, December 13, 2025
Homeएस्ट्रोबसंत पंचमी को घर लाए ये चीजें, खुल जाएंगे तरक्की के दरवाजे

बसंत पंचमी को घर लाए ये चीजें, खुल जाएंगे तरक्की के दरवाजे

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि वह कौन-कौन सी चीज हैं जो घर में बसंत पंचमी के दिन लाना चाहिए।

-

Basant Panchmi 2024: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार बहुत ही शुभ माना जाता है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के दिन कुछ चीजों को घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में उन्नति होने लगती है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि वह कौन-कौन सी चीज हैं जो घर में बसंत पंचमी के दिन लाना चाहिए।

बांसुरी या वाद्य यंत्र

बसंत पंचमी के दिन बांसुरी वाद्य यंत्र लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस घर लाकर मां के चरणों में अर्पित करने से सफलता मिलती है और माता रानी प्रसन्न होती हैं।

सरस्वती मां की मूर्ति

बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती को समर्पित होता है। इसीलिए इस दिन माता सरस्वती की मूर्ति या फोटो लाना चाहिए। पूरे विधि विधान से माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय पीले फूल और मिठाई चढ़ाना चाहिए।

मोरपंखी का पौधा

बसंत पंचमी के दिन घर में मोरपंखी का पौधा लगाना चाहिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस घर की पूर्व दिशा या बच्चों के कमरे में भी रखा जा सकता है।

पीले वस्त्र

बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और पीले फूल घर में लाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहती है।

शादी विवाह से जुड़ा सामान

बसंत पंचमी के दिन शादी विवाह से जुड़ा सामान घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शादी के लिए कपड़े ,गहने आदि की खरीदारी करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-गुरु की राशि छोड़कर जिगरी दोस्त शनि की राशि में प्रवेश करने जा रहे शुक्र, इन लोगों को होगा फायदा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts