Homeउत्तर प्रदेश'इतनी गोली मारूंगी घर वाले पहचान नहीं पाएंगे...', युवती ने पेट्रोल पंप...

‘इतनी गोली मारूंगी घर वाले पहचान नहीं पाएंगे…’, युवती ने पेट्रोल पंप पर दिखाई दबंगई,तान दी रिवाल्वर

हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज का रिवाल्वर जब्त कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। बात बिगड़ने पर उसने सीधे रिवाल्वर टांडी और जान से मारने की धमकी देने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

-

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बहुत ही चौका देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की पेट्रोल पंप पर दबंगई करती हुई नजर आ रही है। हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज का रिवाल्वर जब्त कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। बात बिगड़ने पर उसने सीधे रिवाल्वर टांडी और जान से मारने की धमकी देने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पंपकर्मी पर तान दी रिवाल्वर

दरअसल यह मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के सीएनजी पेट्रोल पंप का है। जहां पर पंप कर्मी रजनीश कुमार पुत्र नेत्रपाल ड्यूटी पर तैनात था। थाना शाहाबाद निवासी एहसान खान अपनी गाड़ी में फीलिंग कराने पहुंचे, जिस पर रजनीश ने सुरक्षा के तहत कार सवार को गाड़ी से उतरने के लिए कहा। जिस पर सवार महिला और उसके परिजनों ने विरोध जताया इस दौरान एहसान खान की पुत्री सुरीश खान उर्फ अरीबा रिवाल्वर लेकर तेजी से आई और रजनीश के सीने पर रखते हुए बोली इतनी गोली मारूंगी की घर वाले पहचानने से इनकार कर देंगे।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पंप कर्मी रजनीश की ओर से थाने में दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35(3) बीएनएस के तहत नोटिस तामिल कर दी है।

बरामद की गई लाइसेंस रिवाल्वर 25 जिंदा कारतूस

साथ ही युवती के पास मौजूद 32 बोर की लाइसेंस रिवाल्वर और 25 जिंदा कारतूस बरामद की गई है। सीएनजी पेट्रोल पंप पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस युवती को रिवॉल्वर रानी कह रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि इसके अंदर कानून का डर ही नहीं है।

Read More-पूर्व सीएम विजय रुपाणी का मैच हुआ डीएनए, अहमदाबाद प्लेन हादसे में चली गई थी जान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts