Homeउत्तर प्रदेशमेरठUP News: शिव पुराण कथा में हुई भगदड़, मची चीख पुकार, घायल...

UP News: शिव पुराण कथा में हुई भगदड़, मची चीख पुकार, घायल हुई 4 महिलाएं

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने खुद स्त्री को संभाले की कोशिश की और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा।

-

Meerut Shiv Puran Katha News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शिव महापुराण की कथा के दौरान भीड़ में काबू हो गई जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम बीते 5 दिनों से चल रहा था और आज आखिरी दिन था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने खुद स्त्री को संभाले की कोशिश की और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा।

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा कह रहे थे इसी दौरान भगदड़ मच गई। बताया गया है की घटना गेट नंबर 1 पर हुई मदद के लिए आसपास के गांव के लोग आए। चार महिलाओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है घायलों को तुरंत ही अस्पताल में भेजा गया है। खाना खबर लिखे जाने तक किसी भी घायल की हालत नाजुक नहीं थी और सभी खतरे के बाहर हैं। भगदड़ का मुख्य कारण कथा पांडाल के एंट्री गेट पर अधिक भीड़ होना बताया जा रहा है।

हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हुई थी। लोग हजारों की संख्या में पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आज शुक्रवार को छठवां दिन था। वहीं पुलिस के मुताबिक स्थिति कंट्रोल में है।

Read More-‘रामायण’ में ‘राम’ का किरदार निभाने पर मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर पर कसा तंज कहा-‘रियल लाइफ में गुंडे है…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts