Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशममता हुई शर्मसार! हत्यारी मां ने चार बच्चों को नदी में डुबाया,3...

ममता हुई शर्मसार! हत्यारी मां ने चार बच्चों को नदी में डुबाया,3 की मौत,एक ने ऐसे बचाई जान

घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मासूम बच्चों का शो बरामद कर लिया है वही एक मासूम बच्चे की तलाश जारी है।

-

Crime News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक हत्यारी मां ने अपने चार बच्चों को पानी में डुबो दिया जिसमें तीन की मौत हो गई और एक की जान बच गई। इस घटना ने मां की ममता को शर्मशार कर दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मासूम बच्चों का शो बरामद कर लिया है वही एक मासूम बच्चे की तलाश जारी है।

बेटे ने सुनाई हत्यारी मां की दास्तान

यह पूरी घटना औरैया के फफूंद क्षेत्र के शमपुर घाट की है। जहां पुलिस को एक सूचना मिली कि घाट पर दो बच्चों के शव पड़े हैं तुरंत ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया वहीं तीसरे मासूम बच्चे की तलाश की जा रही है। वही एक बच्चा जिंदा मिला है जिसने इस पूरी घटना के बारे में बताया है। उसने बताया कि, मम्मी हम सभी चारों भाइयों को सुबह यहां पर लाई थी और कुछ खिलाया भी था जिसमें दो-दो भाइयों को पानी में डुबो दिया एक अभी भी लापता है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पति की हो चुकी है डेथ

आरोपी महिला का नाम प्रियंका है जो अटा बरौआ की रहने वाली है। प्रियंका के पति की मौत पहले ही हो चुकी है वह अपने चचेरे देवर के साथ रहती है। आज सुबह महिला इन चार बच्चों को लेकर घाट पर आई थी। चारों बच्चों को कुछ खिलाया पिलाया फिर उसके बाद पानी में डुबोकर वह चली गई जिसमें तो बच्चों को बॉडी मौके पर ही मिल गई। लेकिन अभी भी एक बच्चा लापता है और एक बच्चा सुरक्षित है। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है।

Read More-‘स्पीकर को ऐसा राजनीतिक…’ ओम बिरला के इमरजेंसी वाले बयान पर राहुल गांधी ने जताई नाराजगी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts