Homeउत्तर प्रदेश10 बार सांप काटने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी...

10 बार सांप काटने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी अमित की मौत, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही की थी हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारा राज खुलकर सामने आ गया पत्नी ने पति की साफ डसने से मौत होने का दावा किया था। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो चौंका देने वाला खुलासा हुआ।

-

Meerut News: सौरभ हत्याकांड की तरह मेरठ में एक और ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मेरठ के बहसूमा में पत्नी ने साजिश रच कर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारा राज खुलकर सामने आ गया पत्नी ने पति की साफ डसने से मौत होने का दावा किया था। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो चौंका देने वाला खुलासा हुआ।

सांप काटने से नहीं हुई थी अमित की मौत

अकबरपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पोस्ट के बाद पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

1000 रुपए में खरीदा था सांप

अमित और अमरदीप की काफी अच्छी दोस्ती थी। अमित के घर अमरदीप का आना जाना रहता था इसी बीच अमित की पत्नी और अमरदीप के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया जिसकी भनक उसके पति को लग गई। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्लानिंग की और ₹1000 में सांप खरीदा। पहले गला घोट दिया फिर मृतक के शरीर के नीचे सांप को रख दिया। बताया गया कि सांप ने 10 बार अमित को काटा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई लेकिन जब पोस्टमार्टम हुआ तो उसमें साफ हुआ कि अमित की मौत दम घुटने से हुई है।

Read More-सपना चौधरी पर टूटा दुखो का पहाड़, पति वीर साहू ने खोया जिगर का टुकड़ा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts