Homeउत्तर प्रदेश'हिंदू पलायन कर रहा है..', नाबालिक की हत्या के बाद भड़के लोग...

‘हिंदू पलायन कर रहा है..’, नाबालिक की हत्या के बाद भड़के लोग मोदी और योगी से लगाई न्याय की गुहार

नाबालिक की हत्या के बाद नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने देर रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं प्रदर्शन कार्यो ने पीएम मोदी और सीएम योगी, सहित सीएम रेखा गुप्ता से मदद की गुहार लगाई है।

-

Seelampur News: उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की बेरहमी से गुरुवार देर शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के निवासी राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुणाल को तुरंत इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं नाबालिक की हत्या के बाद लोगों के अंदर आक्रोश भरा हुआ है। इलाके में तनाव का माहौल है हालत को बिगड़ने से रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

परिजन कर रहा है फांसी की मांग

नाबालिक की हत्या के बाद नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने देर रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं प्रदर्शन कार्यो ने पीएम मोदी और सीएम योगी, सहित सीएम रेखा गुप्ता से मदद की गुहार लगाई है। सीलमपुर में विरोध प्रदर्शन के बीच अब हिंदुओं के पलायन के भी पोस्टर लगा दिए गए हैं। लोगों के अंदर काफी गुस्सा भरा हुआ है और फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। लोगों ने अपने घर के बाहर हाथ से लेकर पर्चा पूरे मोहल्ले में चिपका दिए हैं। पर्चा पर लिखा कि इलाके से हिंदू समुदाय के लोग पलायन कर रहे हैं।

आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई कई टीमें

वहीं पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। वही सीलमपुर के लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Read More-‘सपा के गुंडे और माफियाओं ने दलितों पर अत्याचार किए…’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts