Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: गुस्से में अंधी पत्नी ने...

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: गुस्से में अंधी पत्नी ने तवे से पीट-पीटकर की पति की हत्या

लखनऊ के जानकीपुरम में पत्नी ने पति की तवे से पीट-पीटकर की हत्या। 5 साल की बेटी से मिलने गए ऑटो चालक आशीष की हत्या से सनसनी।

-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह ने एक खौफनाक रूप ले लिया। जानकीपुरम इलाके में एक पत्नी ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पति के सिर पर लोहे के तवे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय आशीष सोनी उर्फ शनि के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा और ऑटो चालक था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई इस बेरहमी को देखकर हैरान है।

बेटी से मिलने पहुंचे पति से शुरू हुआ था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक आशीष मूल रूप से पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी तपस्या से अलग रह रहा था। दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, लेकिन आशीष गुरुवार शाम को अपनी पांच साल की मासूम बेटी से मिलने के लिए जानकीपुरम स्थित अपनी पत्नी के घर गया हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि गुस्से से अंधी हुई पत्नी ने रसोई में रखा तवा उठाया और आशीष के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, मां ने दर्ज कराई गंभीर शिकायत

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल आशीष को इलाज के लिए नजदीकी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद मृतक की मां मिथिलेश ने बहू तपस्या समेत कुल छह लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। मां का आरोप है कि उनकी बहू और उसके परिवार वाले पहले भी कई बार आशीष के साथ मारपीट कर चुके थे और उसे जान से मारने की धमकियां देते थे। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

साल 2013 में हुई थी लव मैरिज, तलाक को लेकर भी उलझी गुत्थी

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आशीष और तपस्या ने साल 2013 में अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। बेटी के जन्म के बाद विवाद और अधिक गहरा गया, जिसके बाद तपस्या अपनी बहन और बेटी के साथ अलग जानकीपुरम में रहने लगी थी। हालांकि, पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी तपस्या का दावा है कि उसका आशीष के साथ कानूनी रूप से तलाक हो चुका था और इसके बावजूद वह अक्सर घर आकर हंगामा करता था। वहीं दूसरी ओर, मृतक की मां ने साफ तौर पर तलाक की किसी भी बात से इनकार किया है, जिससे इस पूरे मामले में एक नया पेंच फंस गया है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Read more-‘भैया रोकिए…’ नहीं रुकी Rapido बाइक, सुनसान रास्ते पर पहुंचते ही महिला ने ऐसे बचाई जान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts