बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बस्ती पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहू उनके परिवार वालों के साथ उत्पीड़न कर रही है इसमें गौर पुलिस भी पुलिस भी उसका साथ दे रही है। नरेंद्र कुमार के बेटे सचिन मिश्रा की शादी अंबेडकर नगर कस्बा निवासी विश्व सम्राट उपाध्याय की बेटी सुरभि उपाध्याय के साथ 26 मई 2023 को हुई थी। ससुर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सुरभि अपने ससुराल वालों को परेशान करने लगी।
ससुराल वालों को धमकी दे रही है बहू
नरेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपते हुए बताया कि,’शादी के बाद सुरभि का व्यवहार पति और परिवार के प्रति ठीक नहीं रहा सुरभि आए दिन परिवार को धमकी देती रहती है। जिससे परेशान होकर पति ने तलाक के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जिसका मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। वही न्यायालय के फैसले के पहले ही सुरभि पियूष त्रिपाठी नाम के शख्स के साथ लिव-इन में रहने लगी। अभी हाल ही में वह घर पर पहुंची थी उसके साथ पुलिस वाले भी थे। वह सामान निकालने के लिए कहने लगी जब पुलिस वालों से परिवार वालों ने पूछा आखिर सामान किस आधार पर दिया जाए। क्या किसी अदालत से कोई आदेश मिला है। इसके बाद सुरभि घर में तोड़फोड़ करने लगी और जबरिया पुलिस के साथ मिलकर सामान निकलवा लिया।
दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
ससुर नरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुरभि द्वारा दी गई धमकियां गाली गलौज और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना को पुलिस ने नजरअंदाज किया और कोई कार्रवाई नहीं की। नरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि थाना अध्यक्ष गौर, उपनिरीक्षक राजेंद्र गौड़, बृजलाल और सुरभि उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें दंडित किया जाए। नरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं।
