Friday, December 5, 2025
Homelifestyleअगर दांतों के दर्द से आप भी हैं परेशान, तो तुरंत करें...

अगर दांतों के दर्द से आप भी हैं परेशान, तो तुरंत करें ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

दांतों के दर्द के लिए हमेशा डॉक्टर के पास जाना भी तो संभव नहीं हो पता है। अगर आपके दांतों में भी दर्द हो रहा है तो कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपके दांतों का दर्द मिनटों में गायब हो जाएगा।

-

Toothache Treatment: ज्यादातर लोगों में दांतों की दर्द की समस्या बनी रहती है। कई बार अचानक दांत में दर्द शुरू हो जाता है जिस इंसान काफी परेशान हो जाता है। दांतों के दर्द के लिए हमेशा डॉक्टर के पास जाना भी तो संभव नहीं हो पता है। अगर आपके दांतों में भी दर्द हो रहा है तो कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपके दांतों का दर्द मिनटों में गायब हो जाएगा। तो आइए आगे आर्टिकल में 7 सरल घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं।

सात घरेलू नुस्खे

अदरक और लहसुन का पेस्ट: अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो अदरक और लहसुन को मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे दर्द वाले दांत पर लगाएं। तुरंत राहत मिलेगी क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

प्याज का रस: प्याज का एक छोटा सा टुकड़ा काट ले और उसे चबाएं या उसका रस निकालकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं तो आपको राहत मिलेगी।

पेपरमिंट टी बैग: इसे आप ठंडा करके दर्द वाले हिस्से पर रख ले तो आपको राहत मिलेगी। इसमें मौजूद मेंथॉल दातों की सूजन और दर्द को काम करता है।

नमक और गर्म पानी का कुल्ला: अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर उसे कुल्ला करें। ऐसा करने से आपके दांतों की सूजन कम हो जाएगी और बैक्टीरिया मर जाएगी।

बर्फ की सिकाई: अगर आपके दांतों में सूजन हो रही है तो आप बर्फ की सिकाई कर दें। ऐसा करने से नसों को आराम मिलता है और सूजन कम हो जाती है।

लौंग का तेल: लौंग का तेल दर्द वाले हिस्से में लगाने से आपके दांतों में दर्द से राहत मिलेगी। एक हुई में थोड़ी सी लौंग का तेल लगाई और उसे दर्द वाले हिस्से पर रख दें।

हल्दी का पेस्ट: दांतों के दर्द में हल्दी का पेस्ट भी बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं उसे दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। इससे संक्रमण कम हो जाएगा और दर्द से राहत मिलेगी।

Read More-बेटी राहा के बाद दूसरा बेबी करना चाहती हैं Alia Bhatt, फ्यूचर प्लानिंग को लेकर कर दिया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts