Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentएक्टिंग छोड़ सिंगर बने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अरमान! रोहित...

एक्टिंग छोड़ सिंगर बने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अरमान! रोहित पुरोहित की आवाज के दीवाने हुए लोग

इसी बीच रोहित पुरोहित का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में रोहित पुरोहित गाना गाते हुए दिख रहे है।

-

Rohit Purohit Video: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान पोद्दार का किरदार निभाने वाले रोहित पुरोहित इस वक्त काफी चर्चा में बने हुए हैं। रोहित पुरोहित के किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रोहित पुरोहित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वीडियो शेयर किया करते हैं ‌ अब इसी बीच रोहित पुरोहित का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में रोहित पुरोहित गाना गाते हुए दिख रहे है।

गाना गाते हुए दिखे रोहित पुरोहित

टेलीविजन के फेमस अभिनेता और अरमान पोद्दार का किरदार निभाने वाले रोहित पुरोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित पुरोहित एक क्लासिक ट्रैक गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। एक्टर ने अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी की फिल्म मंजिल का रिमझिम गिरे सावन गाकर सभी का दिल जीत लिया। रोहित पुरोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

रोहित पुरोहित के वीडियो को फैंस कर रहे पसंद

इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’एक्टिंग छोड़ सिंगर भी बन सकते हैं।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा,’क्या आप अरमान का रोल छोड़कर सिंगर बन गए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’रोहित पुरोहित जी आप तो एक्टिंग के साथ-साथ अच्छा गाना भी गाते हैं।

Read More-फैन ने छूने चाहे ऋषभ पंत के पैर, भारतीय बल्लेबाज ने किया दिल छूने वाला काम, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts