Monday, February 2, 2026
HomeEntertainment'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने फैमिली के...

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने फैमिली के साथ मनाया अपना बर्थडे, सामने आई तस्वीरें

शिवांगी जोशी आज यानी 18 मई को अपना 27 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिवांगी जोशी अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं।

-

Shivangi Joshi: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री शिवांगी जोशी को आज के समय में कौन नहीं जानता है शिवांगी जोशी यह रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। शिवांगी जोशी आज यानी 18 मई को अपना 27 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिवांगी जोशी अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं।

फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आई शिवांगी

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि ऐक्ट्रेस अपनी मम्मी और पापा के साथ टेबल पर रखा केक काट रही हैं। इस दौरान शानदार डेकोरेशन की गई थी। ब्लू ड्रेस में एक्ट्रेस प्रिंसेस लुक में नजर आ रही थी। इस सेलिब्रेशन में शिवांगी ने कुछ खास दोस्त भी शामिल किए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ऐक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं और जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

नायरा के नाम से फेमस है शिवांगी जोशी

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से की थी। इसके बाद शिवांगी जोशी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। इस शो से शिवांगी जोशी को घर-घर में पहचान मिल गई। शिवांगी जोशी कुशाल टंडन के साथ में भी नजर आ चुकी हैं। अब खबरें आ रही है कि एक्टर कुशाल टंडन को शिवांगी जोशी डेट कर रही हैं।

Read More-नर्क या पाकिस्तान कहां जाना पसंद करेंगे जावेद अख्तर? खुद कर दिया चौंकाने वाला खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts