Dabang 4: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के एक्टिंग करियर की अगर हम हिट फिल्मों की बात करें तो उसमें दबंग फिल्म का नाम टॉप पर आता है। सलमान खान की फिल्म दबंग और दबंग 2 के अलावा दबंग 3 भी सुपरहिट साबित हुई थी। दबंग फिल्म में दमदार एक्टिंग के कारण सलमान खान को आज भी दबंग एक्टर कहा जाता है। आपको बता दें कि सलमान खान के फैंस दबंग 4 का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद सलमान खान के भाई अरबाज खान ने दबंग 4 को लेकर बाद अपडेट दिया है।
दबंग 4 को लेकर अरबाज ने दिया बाद अपडेट
सलमान खान के भाई और बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अरबाज खान से एक इंटरव्यू के दौरान दबंग 4 फिल्म को लेकर सवाल किए गए। इसके बाद दबंग 4 फिल्म को लेकर अरबाज खान ने जवाब देते हुए कहा “अभी हम दोनों ही अपने प्रोजेक्ट्स के बीच में हैं। सलमान को यकीन है कि वह ‘दबंग 4’ करना चाहते हैं और मैं भी। सही समय आने पर हम इसे करेंगे। मुझे नहीं पता कि मैं इसका निर्देशन करूंगा या नहीं। मुझे अच्छा लगेगा, अगर में डायरेक्टर करता हूं तो लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।”
2010 में आई थी दबंग
सलमान खान की फिल्म दबंग 10 सितम्बर साल 2010 को रिलीज की गई थी। दबंग फिल्म की सफलता के बाद में मेकर्स दबंग 2 फिल्म बनाई। सलमान खान की दबंग 2 फिल्म को भी एक 21 दिसंबर साल 2012 को रिलीज किया गया था जो सुपरहिट साबित हुई थी। फिर सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा के साथ दबंग 3 फिल्म में नजर आए थे। 20 दिसंबर साल 2019 को दबंग 3 फिल्म रिलीज की गई थी।
Read More-नए घर के मालिक बने टाइगर श्रॉफ, अब लाखों का किराया बसूलेंगे एक्टर
