HomeEntertainmentखत्म हुआ फैंस का इंतजार, अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आ गया...

खत्म हुआ फैंस का इंतजार, अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आ गया Pushpa 2 का धमाकेदार टीजर

अल्लू अर्जुन ने भी अपने जन्मदिन पर करोड़ों फैंस को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है। अल्लू अर्जुन ने जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है।

-

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म के एक सुपरस्टार अभिनेता है। आज 8 अप्रैल को साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपना 42वा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन को बर्थडे पर हर कोई उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है। इसके बाद अल्लू अर्जुन ने भी अपने जन्मदिन पर करोड़ों फैंस को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है। अल्लू अर्जुन ने जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है।

रिलीज हुआ पुष्पा 2 का टीजर

अल्लू अर्जुन के फैंस पुष्पा 2 फिल्म के टीजर का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे थे। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जन्मदिन पर आज 8 अप्रैल को अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। पुष्पा 2 फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। पुष्पा 2 के टीजर में ही अल्लू अर्जुन के फर्स्ट लुक को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

फैंस कर रहे फिल्म का इंतजार

17 दिसंबर साल 2021 को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा रिलीज हुई थी जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। डायलॉग से लेकर गाने तक हर सीन पुष्पा फिल्म का सुपरहिट साबित हुआ था। जिस कारण अब सभी लोग अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे हैं। इसी साल 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस के दिन अल्लू अर्जुन के फैंस का यह इंतजार खत्म हो जाएगा। 15 अगस्त साल 2024 को अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 फिल्म रिलीज की जाएगी।

Read More-अदिति राव हैदरी के साथ कब सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ? शादी की डेट को लेकर एक्टर ने किया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts