Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को आज के समय में कौन नहीं जानता है। सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की है सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बादपहली होली सेलिब्रेट की है। सोनाक्षी सिन्हा ने रमजान के महीने में पति जहीर इकबाल के बिना ही होली सेलिब्रेट की है। तस्वीरों पर कोई कॉमेंट करता है या उन्हें ट्रोल करता है उससे पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में क्लियर कर दिया है।
सोनाक्षी ने क्यों मनाई जहीर के बिना होली?
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा ने होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा,”होली है!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा के शूट से (कमेंट्स में थोड़ा रिलेक्स करो जहीर मुंबई में है, और मैं शूट पर हूं इसलिए साथ में नहीं हैं… ठंडा पानी डालो सर पर)” सोनाक्षी सिन्हा के इस कैप्शन के बावजूद भी ट्रेलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह शूटिंग का तो बहाना बना रही है जहीर इकबाल ने रमजान के कारण उनके साथ होली नहीं सेलिब्रेट की है।
View this post on Instagram
काफी चर्चा में रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी
आपको बता दे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी चर्चा में रही है सोनाक्षी सिन्हा ने ना तो हिंदू धर्म के अनुसार शादी की ना ही मुस्लिम धर्म के अनुसार सोनाक्षी और जहीर ने कोर्ट मैरिज की थी। सोनाक्षी की शादी को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही थी। कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की शादी से शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं है हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अफवाहो का खंडन करते हुए अपनी बेटी की शादी में शिरकत की थी। वहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर रिक्वायर्ड सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए इन तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते हैं।
