Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentलाल साड़ी में सपना चौधरी ने मचाया तहलका, लेकिन पल्लू ने खींचा...

लाल साड़ी में सपना चौधरी ने मचाया तहलका, लेकिन पल्लू ने खींचा सबका ध्यान 

हरियाणवी क्वीन का ये देसी लुक बना सोशल मीडिया का नया ट्रेंड, फैंस बोले - 'सपना ने फिर कर दिया कमाल!'

-

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी हमेशा अपने लुक्स और अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने एक बेहद सिंपल सी दिखने वाली लाल साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पहली नजर में ये साड़ी आम लग सकती है, लेकिन जब नजर इसके पल्लू पर जाती है तो फैंस हैरान रह जाते हैं। दरअसल, साड़ी के पल्लू में सफेद रंग के दिल के शेप वाली झालरें लटक रही हैं, जो इसे बेहद खास और हटके बना रही हैं। इस डिटेलिंग की वजह से यह साड़ी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे सपना का अब तक का सबसे स्टाइलिश देसी लुक बता रहे हैं।

ब्लाउज की दिलचस्प डिजाइन ने बढ़ाया लुक का चार्म

सपना चौधरी ने इस खूबसूरत लाल साड़ी के साथ एक रेड एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन वाला स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी खास बात है उस पर बने छोटे-छोटे दिल के शेप। इस ब्लाउज का कॉलर पूरी तरह लाल रंग का है, जो उसे एक फॉर्मल टच भी देता है। डिजाइन में पारंपरिकता और ट्रेंडी अंदाज़ का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। सपना ने लुक को इस तरह से बैलेंस किया है कि वह एकदम एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। इस तरह का फ्यूजन लुक खासकर उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन सकता है जो ट्रेडिशनल में भी थोड़ा ट्विस्ट चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

हेयरस्टाइल से लेकर बिंदी तक, हर डीटेल है कमाल

सपना ने इस लुक को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने बालों को खूबसूरत जूड़े में बांधा है जो साड़ी के साथ बेहद फब रहा है। कानों में ट्रेंडी ईयररिंग्स और माथे पर एक छोटी सी लाल बिंदी ने उनके इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं। उनकी यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस कमेंट में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि “सपना का ये लुक शादी में पहनने लायक है!” हर बार की तरह सपना ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि ट्रेडिशनल में भी स्टाइलिश दिखना कोई इनसे सीखे।

Read more-अलग हो चुके या फिर साथ? गणपति पूजा में कुछ और ही दिखा गोविंदा-सुनीता का रिश्ता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts