Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentSalman Khan ने ईद पर फैंस को दिया तोहफा, किया बड़ा ऐलान

Salman Khan ने ईद पर फैंस को दिया तोहफा, किया बड़ा ऐलान

सलमान खान ने अपनी नई फिल्म के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। जिसे सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ईद 2025 पर सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे।

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान ने ईद पर अपनी फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इस साल बॉलीवुड के भाई जान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई लेकिन अगले साल ईद पर फिल्म रिलीज करने का अनाउंसमेंट सलमान खान ने कर दिया है। सलमान खान ने अपनी नई फिल्म के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। जिसे सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ईद 2025 पर सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे।

ईद 2025 पर सलमान मचाएंगे धमाल

सलमान खान ईद 2025 पर कमबैक करने जा रहे हैं। सलमान खान ने फेमस प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला और विजनरी डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस के साथ मिलकर नई फिल्म ला रहे हैं। मेकर्स ने आज ईद के खास मौके पर सलमान खान की इस फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। सलमान खान ईद 2025 पर सिकंदर फिल्म से सिनेमाघर में धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म के नाम के सामने आने से दर्शकों के लिए अगले ईद का इंतजार करना जैसे मुश्किल सा होता हुआ नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

साजिद की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं सलमान

आपको बता दे सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जब भी जोड़ी बनती है तो सिनेमाघरों में धमाल ही मचा देती है। सलमान खान ‘जुड़वा’, ‘किक’, ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वही ‘सिकंदर’ के अनाउंसमेंट के बाद साइंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More-बचपन में ऐसी दिखती थी Kiara Advani, सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी का क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts