Rakhi Sawant Third Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ऐसा लगता है की एक्ट्रेस ने पाकिस्तान की बहू बनने की ठान ली है पहले उन्होंने कहा था कि वह एक्टर डोडी खान से शादी करने जा रही है। हालांकि डोडी खान शादी करने से साफ मना कर दिया है। अब राखी सावंत को पाकिस्तान मुफ्ती अब्दुल कवी ने शादी करने के लिए प्रपोज किया जिस पर आप एक्ट्रेस ने अपनी हामी भर दी है। हालांकि इसको लेकर राखी सावंत ने कई शर्तें भी रखी हैं।
राखी सावंत ने रखी ये शर्तें
राखी सावंत ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि मुफ्ती अब्दुल कवी से उनकी डायरेक्ट बात हुई है। वह शादी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनकी कुछ शर्ते हैं उन पर छह-सात करोड रुपए का कर्ज है जिसे मुफ्ती कवी को चुकाना होगा। वही मुफ्ती अब्दुल कवी ने साफ तौर पर कह दिया कि राखी का कर्ज़ उतारना सब उनकी जिम्मेदारी है। वही रखी ने मुफ्ती कवी से निकाह पर मेहर के तौर पर एक खास चीज की डिमांड की है। उन्होंने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और दोस्ती चाहती हैं अगर ऐसा होता है तो वह इसके लिए खुद की कुर्बानी देने को भी तैयार हैं।
‘एक आदमी और एक घोड़ा कभी घोड़ा नहीं होता’
जब राखी सावंत ने मुफ्ती अब्दुल कवी से उनकी उम्र पूछी तो उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 58 साल की है और पहले उनकी एक बार शादी हो चुकी है वह परदादा बन चुके हैं। इसके अलावा मुफ्ती कवी ने कहा कि प्यार एक ऐसी चीज है जिस पर पर्सनली डिस्कस किया जाना चाहिए। इस पर राखी सावंत ने कहा,’एक आदमी और एक घोड़ा कभी बूढ़े नहीं होते हैं।’
Read More-महाकुंभ जाने से रोकने पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, ट्रेन पर बरसाए पत्थर, सामने आया वीडियो
