Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentबुआ करीना और करिश्मा के साथ राहा कपूर ने मनाई गणेश चतुर्थी,...

बुआ करीना और करिश्मा के साथ राहा कपूर ने मनाई गणेश चतुर्थी, पापा रणबीर की गोद में बैठी दिखी Alia की लाडली

करिश्मा कपूर ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपनी पूरी फैमिली के साथ इस त्यौहार को मनाती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर भी नजर आ रही है।

-

Karishma Kapoor Ganesh Chaturthi 2024: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। करिश्मा कपूर ने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली है। करिश्मा कपूर बी टाउन की सबसे चर्चित अभिनेत्री मानी जाती हैं। करिश्मा कपूर को अक्सर अपनी फैमिली के साथ त्यौहार सेलिब्रेट करते हुए देखा जाता है इसी बीच करिश्मा कपूर ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपनी पूरी फैमिली के साथ इस त्यौहार को मनाती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर भी नजर आ रही है।

फैमिली के साथ करिश्मा ने मनाई गणेश चतुर्थी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे परिवार के साथ मनाया है। जिसकी तस्वीर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की पूरी फैमिली एक साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में करिश्मा कपूर गणपति बप्पा की आरती करती हुई ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,”मोदक और यादें…# गणेश चतुर्थी।”

पापा के साथ पोज देती दिखी राहा कपूर

इस दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी अपनी बेटी राहा कपूर के साथ नजर आए हैं। इन तस्वीरों में रहा कपूर अपने पापा की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर नहीं आ रही है। राहा कपूर की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और राहा कपूर की बेटी को अक्सर अपने मां पापा के साथ देखा जाता है।

Read More-‘गुम है किसी के प्यार में’ की सवी ने फैंस को सुनाई गुड न्यूज, भाविका शर्मा के घर आया नया मेहमान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts