बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान उनके साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी भी थीं। प्रियंका ने इस बार बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चुना। उन्होंने ब्लैक पैंट्स, ब्लैक टॉप और श्रग के साथ ब्लैक शूज पहने थे। कैजुअल कैप और नो-मेकअप लुक में वह काफी सहज दिखाई दीं। इस पूरे लुक में एक रहस्यात्मक शांति नजर आई, जिसने फोटोग्राफर्स और फैंस दोनों का ध्यान खींचा।
पैपराजी से बचती नजर आईं प्रियंका
एयरपोर्ट पर अक्सर सेलेब्स कैमरे की ओर देखकर पोज देते हैं, लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा ने पैपराजी से नजरें चुराने की कोशिश की। उन्होंने कैमरा से दूरी बनाई और किसी भी तरह की बातचीत या पोज देने से बचती रहीं। ऐसा लग रहा था जैसे वह इस पल को पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहती हों। बेटी मालती के साथ उनकी ये अपीयरेंस काफी प्रोटेक्टिव दिखाई दी। उनकी चाल, लुक और हावभाव से साफ झलक रहा था कि वह मीडिया अटेंशन से फिलहाल दूर रहना चाहती हैं।
View this post on Instagram
फैंस के बीच उठे सवाल: क्या चल रहा है प्रियंका की जिंदगी में?
प्रियंका चोपड़ा की ये वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इस चुप्पी को लेकर कई कयास लगा रहे हैं—क्या वह किसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं या फिर फैमिली टाइम को पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहती हैं? मालती मैरी के साथ वह जितनी प्रोटेक्टिव नजर आईं, उससे यह साफ हो गया कि अब वह अपनी बेटी की पर्सनल स्पेस को लेकर बेहद सजग हैं। फिलहाल इस पूरे अपीयरेंस ने लोगों के बीच एक सस्पेंस जरूर पैदा कर दिया है।
Read more-अमेठी में खौफनाक वारदात: देर रात पत्नी ने किया ऐसा काम कि पति की जिंदगी में मच गया तूफान
