Monday, December 8, 2025
HomeEntertainmentविदेश से आकर प्रियंका चोपड़ा के ससुर ने निभाई लड़के वालों की...

विदेश से आकर प्रियंका चोपड़ा के ससुर ने निभाई लड़के वालों की ड्यूटी, एक्ट्रेस के भाई की शादी में बांटी मिठाइयां

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। अभी इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के ससुर ने कुछ ऐसा कर दिया है जिस पर उनकी हर जगह तारीफ हो रही है।

-

Priyanka Chopra Brother Pre Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में है वह अपनी पूरी फैमिली के साथ भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई हैं प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में शामिल होने के लिए उनके साथ ससुर विदेश से आए हुए हैं। इस समय प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। अभी इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के ससुर ने कुछ ऐसा कर दिया है जिस पर उनकी हर जगह तारीफ हो रही है।

बहू के भाई की शादी में बांटी मिठाइयां

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ हो रही है बुधवार को मुंबई में शादी से पहले हल्दी मेहंदी जैसे प्री वेडिंग फंक्शन हुए हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ ससुर पाॅल केविन जोनस और सास डेनिस मिलर जोनास मौजूद थे। फंक्शन खत्म होने के बाद सामने पूरी चोपड़ा फैमिली मीडिया के सामने पोज देने के लिए आई थी। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले खासकर जोनस ने बाहर आकर पैपराजी को मिठाइयां बांटी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

‘प्रियंका की तरफ से आप सभी को थैंक्यू कहना चाहता हूं’

प्रियंका चोपड़ा के ससुर ने पैपराजी को मिठाई बांटते हुए कहा कि,’मैं प्रियंका की तरफ से आप सभी को थैंक्यू कहना चाहता हूं। इस दौरान वह हाथ जोड़कर नमस्ते भी करते नजर आए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के कजंस को पैपराजी देते हुए नजर आए। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में उनके पति निक जोनास तो नजर नहीं आ रहे हैं।

Read More-‘सनम तेरी कसम’ एक्ट्रेस मावरा होकेन ने पाकिस्तानी एक्टर से किया निकाह, सामने आई शादी की तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts