Tuesday, February 10, 2026
HomeEntertainmentविदेश में Priyanka Chopra ने बेटी के साथ मनाया गणेश चतुर्थी का...

विदेश में Priyanka Chopra ने बेटी के साथ मनाया गणेश चतुर्थी का त्यौहार, मालती की खूबसूरत तस्वीर हो रही वायरल

विदेश में भी प्रियंका चोपड़ा ने गणेश चतुर्थी के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने गणेश चतुर्थी के त्योहार पर अपनी बेटी मालती की कुछ खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

-

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने भले ही हॉलीवुड के फेमस एक्टर निक जोनास के साथ शादी कर विदेश में सेटल हो गई हूं लेकिन बात कभी भी कोई भी भारतीय त्योहार को सेलिब्रेट करना नहीं भूलती हैं। इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में हैं। लेकिन विदेश में भी प्रियंका चोपड़ा ने गणेश चतुर्थी के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने गणेश चतुर्थी के त्योहार पर अपनी बेटी मालती की कुछ खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया गणेश चतुर्थी का त्यौहार

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने फैंस के साथ नई-नई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। गणेश चतुर्थी के त्योहार पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती चोपड़ा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और मालती चोपड़ा गणेश चतुर्थी के त्यौहार को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

गणपति के टॉय को मालती ने लगाया गले

कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती चोपड़ा अपनी मां प्रियंका चोपड़ा की गोद में खेलती हुई नजर आ रही है। तो कई तस्वीरों में मालती चोपड़ा गणपति के टॉय को गले लगाती हुई देखी जा सकती हैं। मालती चोपड़ा ने इस दौरान हाथों में छोटी-छोटी चूड़ियां पहन रखी हैं और माथे पर बिंदिया भी लगा रखी है। मालती चोपड़ा की तस्वीर प्रियंका चोपड़ा के फैंस को खूब पसंद आ रही है।

Read More-Shahrukh Khan के घर पहुंचे गणपति बप्पा, मन्नत में धूमधाम से किया गया स्वागत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts