Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentपुष्पा 2 की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में...

पुष्पा 2 की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

पुष्पा 2 फिल्म रिलीज होने से पहले ही अल्लू अर्जुन मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं क्योंकि अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

-

Allu Arjun: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री कर रहे हैं। पुष्पा 2 फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अल्लू अर्जुन के फैंस में बहुत ही ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है और अल्लू अर्जुन भी पुष्पा 2 फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। लेकिन पुष्पा 2 फिल्म रिलीज होने से पहले ही अल्लू अर्जुन मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं क्योंकि अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

हैदराबाद के जवाहर नगर थाने में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वाटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद श्रीनिवास ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा “हमने टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनसे अनुरोध किया है कि वे अपने फैन बेस के लिए ‘आर्मी’ शब्द का इस्तेमाल न करें। ‘आर्मी’ एक सम्मानजनक पोस्ट है, वो हमारे देश की रक्षा करते हैं। इसलिए आप अपने फैंस को ये नहीं कह सकते। इसकी बजाय वो दूसरे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।”

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

5 दिसंबर को साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज होने वाली है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। पुष्पा 2 फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ साउथ की खूबसूरत हसीना रश्मिका मंदांना भी एक्टिंग का तड़का लगाने वाली है। जिस कारण फैंस के बीच एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका की जोड़ी को देखने को एक्साइटेड हो रहे हैं।

Read More-कपिल शर्मा के शो में अमिताभ बच्चन का जिक्र होते ही रेखा ने दिया ऐसा रिएक्शन, बयां किया दिल का हाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts