Sunday, November 9, 2025

रश्मिका मंदाना की इंगेजमेंट का वायरल हो रहा पुराना वीडियो, 8 साल पहले हो चुकी थी सगाई

Rashmika Mandanna Video : साउथ इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। रश्मिका मंदाना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। रश्मिका मंडाना विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में है इसी बीच रश्मिका मंदाना का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो रश्मिका मंदाना और एक्टर व फिल्म निर्माता रक्षित शेट्टी की सगाई का है। यह वीडियो लगभग 8 साल पुराना है।

रक्षित शेट्टी के साथ हुई थी रश्मिका की सगाई

साउथ इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की साल 2017 में रक्षित शेट्टी के साथ सगाई हुई थी। उसे समय रक्षित शेट्टी 34 साल के थे वही रश्मिका मंदाना 21 साल की थी। बताया जाता है दोनों 2016 में आई फिल्म किरकिट पार्टी में एक साथ काम करने के बाद एक- दूसरे को डेट करने लगे थे और फिर दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि गुजरते वक्त के साथ दोनों के रिश्ते खराब हो गए और साल 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि इन दोनों का रिश्ता किस वजह से टूटा इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया।

कब रिलीज होगी पुष्पा 2

रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पुष्पा 2: द रुल की रिलीज डेट पहले 15 अगस्त थी फिर इसे बढ़ाकर 6 दिसंबर कर दिया गया। लेकिन फिर इसके बाद भी रिलीज डेट बदलकर 5 दिसंबर कर दी गई। 5 दिसंबर को रश्मिका मंदाना की फिल्म सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है। इन दिनों रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।

Read More-अपनी मां की पसंद की लड़की से ए आर रहमान की थी शादी, रखी थी ये तीन शर्तें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles