HomeEntertainment'प्यार हुआ...'गाने पर पत्नी नीता अंबानी के साथ मुकेश अंबानी ने किया...

‘प्यार हुआ…’गाने पर पत्नी नीता अंबानी के साथ मुकेश अंबानी ने किया डांस, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नया ही है और रिहर्सल विडियो है।

-

Nita Ambani Dance Video: दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी घर में इन दिनों शहनाइयां बज रही हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बहुत जल्द राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नया ही है और रिहर्सल विडियो है।

नीता के साथ डांस रिहर्सल करते दिखे मुकेश अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी जोरों- शोरों से चल रही है। गुजरात के जामनगर में 1 मार्च से नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके। अभी इसी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ की ‘प्यार हुआ इकरार हुआ है’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

कब होगी अनंत अंबानी के छोटे बेटे की शादी

भारत के सबसे बड़े बिजनेमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई, 2024 को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे। शादी से पहले कपल के 1 से 3 मार्च तक जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का आगाज हो चुका है। आज 1 मार्च 2024 को म्यूजिक नाइट है।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts