भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में धोनी गुजरात के जामनगर में आयोजित नवरात्रि मेले में नजर आ रहे हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं। इसी दौरान अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका अंबानी के साथ ब्रेक डांस झूले का आनंद लेते दिखाई दिए। आसपास मौजूद लोग भी इस झूले का मजा ले रहे थे, लेकिन धोनी किनारे खड़े होकर सब कुछ देखते रहे। जब उन्हें भी झूले पर बैठने के लिए कहा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में इनकार कर दिया। उनका यही जवाब अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।
धोनी ने झूले पर बैठने से क्यों किया मना?
वायरल वीडियो में धोनी (MS Dhoni) इशारों में बताते दिखाई देते हैं कि उन्हें उल्टी आ सकती है। इसी वजह से उन्होंने ब्रेक डांस झूले पर बैठने से दूरी बना ली। उनका यह सहज अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं है कि उन्हें झूले पर बैठने के लिए किसने कहा था। जामनगर की रिलायंस टाउनशिप में नवरात्रि के मौके पर बड़े स्तर पर उत्सव मनाया जा रहा है। यहां कई तरह के झूले और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। रविवार शाम धोनी (MS Dhoni) भी अपनी पत्नी के साथ इस मेले में पहुंचे थे। अनंत और राधिका अंबानी के साथ उनकी मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया।
MS Dhoni Celebrities Navratri With Ambani Family. https://t.co/PymxWp2qej
— Sahil (@SahilSinghadiya) October 19, 2026
ब्रेक डांस नहीं, ड्रैगन झूले का लिया आनंद
धोनी (MS Dhoni)ने भले ही ब्रेक डांस झूले पर बैठने से मना कर दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने मेले में मस्ती नहीं की। सामने आए एक अन्य वीडियो के मुताबिक, उन्होंने नाव की तरह दिखने वाले ड्रैगन झूले का आनंद लिया। इस दौरान वह पत्नी साक्षी के साथ हंसी-मजाक करते भी नजर आए। सोशल मीडिया पर धोनी के इन वीडियो को लेकर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उनके मजाकिया अंदाज की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके झूले से बचने के फैसले पर मजे ले रहा है। फिलहाल, धोनी (MS Dhoni) का यह वीडियो नवरात्रि उत्सव के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।
Read More-मीडिया के सामने आई, फिर गायब हुई श्रद्धा दुबे! फरारी के बीच लखनऊ में बड़ा एक्शन, किस पर गिरी गाज?
