लाहौर में शनिवार शाम एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर गुस्साई भीड़ ने हमला करने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद एशिया कप ट्रॉफी को लेकर शुरू हुआ, जिसमें टीम इंडिया को विजेता घोषित किए जाने पर पाकिस्तान में नाराजगी फैली हुई थी। कई स्थानीय फैंस का आरोप था कि PCB ने “राजनीतिक दबाव” में आकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सामने झुक गया।
घटना लाहौर के गुलबर्ग इलाके की बताई जा रही है, जहां नकवी एक मीडिया इवेंट से लौट रहे थे। तभी कुछ लोग उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे और “Trophy वापस लाओ” के नारे गूंजने लगे। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और उनकी गाड़ी को घेर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, सेना की तैनाती के बाद ही मोहसिन नकवी वहां से सुरक्षित निकल पाए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
“क्यों नहीं दी ट्रॉफी भारत को?” – लोगों का गुस्सा फूटा
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि भीड़ का गुस्सा केवल हार को लेकर नहीं था, बल्कि PCB की “छवि” को लेकर भी था। फैंस का मानना है कि एशिया कप के आयोजन और ट्रॉफी वितरण को लेकर PCB ने कई गलतियां कीं। रिपोर्ट्स में दावा है कि कुछ पाकिस्तानियों को शक है कि ट्रॉफी “भारत के नाम होने के बावजूद” कुछ देर तक पाकिस्तान टीम के पास रही, जिससे गलतफहमी और बढ़ गई।
Chairman PCB & Asian Cricket Council President Moshin Naqvi, faced questions about the ACC trophy controversy during Abrar Ahmed’s valima in Karachi. Here’s his response.#AsiaCup2025 #Karachi #TOKSports pic.twitter.com/788xkFa0ka
— TOK Sports (@TOKSports021) October 6, 2025
एक गवाह ने बताया – “लोग नकवी से सवाल कर रहे थे कि आपने टीम इंडिया को ट्रॉफी देने में देरी क्यों की? क्या आप जानबूझकर विवाद खड़ा कर रहे थे?” स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि मौके पर दर्जनों सुरक्षाकर्मी और बाद में सेना के जवान बुलाने पड़े। नकवी को सेना की सुरक्षा में कार तक पहुंचाया गया। हालांकि, PCB ने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट पर बढ़ता दबाव, भविष्य पर सवाल
इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट पर एक और विवाद का साया मंडरा गया है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह वाकया सिर्फ एक ट्रॉफी विवाद नहीं, बल्कि PCB की गिरती साख की निशानी है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने लिखा कि पाकिस्तान क्रिकेट अब “राजनीति और अहंकार” में फंस चुका है। वहीं, कुछ ने यह भी कहा कि एशिया कप के दौरान पाकिस्तान ने भारत के साथ रिश्तों को सही दिशा में ले जाने का मौका खो दिया।
अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या इस विवाद के बाद PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पद पर बने रह पाएंगे या उन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ेगा? फिलहाल पाकिस्तान सरकार और सेना ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, एशिया कप के भविष्य को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है।
READ MORE-48 घंटे का अल्टीमेटम… नहीं हटा डीजीपी तो चंडीगढ़ जलेगा – महापंचायत की चेतावनी
