HomeEntertainmentमहाकुंभ पर बनने जा रही 'महासंगम' फिल्म, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

महाकुंभ पर बनने जा रही ‘महासंगम’ फिल्म, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

महाकुंभ पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'महासंगम' होगा जिसका ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे।

-

Mahasangam: प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ का समापन हो गया है। प्रयागराज में 45 दिनों तक चले महाकुंभ ने बहुतों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आम आदमी से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां संगम में डुबकी लगाने पहुंचीं। वहीं अब इसी बीच खबरें आ रही है कि महाकुंभ पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम ‘महासंगम’ होगा जिसका ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे।

महाकुंभ फिल्म का ऐलान

इस फिल्म का ऐलान ‘वर्चुअल भारत’ प्रोडक्‍शन हाउस ने किया है। ‘वर्चुअल भारत’ प्रोडक्‍शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक भी दिखाई है। ‘वर्चुअल भारत’ प्रोडक्‍शन हाउस ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “वर्चुअल भारत अपनी आनेवाली फिल्म के ऐलान को लेकर उत्साहित है। कुंभ 2025 में फिल्माई गई, ‘महासंगम’ परिवार, विरासत और संगीत की गहरी कहानी को पेश करती है। जिसका भावनात्मक ताना-बाना दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम – महाकुंभ के बीच बुना गया है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Banerjee (@nowitsabhi)

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म महासंगम में स्त्री फेम एक्टर अभिषेक बनर्जी शहाना गोस्वामी और नीरज काबी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को संगीत ए आर रहमान ने दिए हैं। फिल्म के ऐलान से फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- बेसब्री से इंतजार है। वहीं, एक दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरे फेवरेट फिल्ममेकर, बहुत उत्साहित हैं।

Read More-हाथों में मेहंदी लगाकर माहिरा खान ने शेयर की तस्वीर, फैंस बोले ‘सिराज भाई के लिए लगाई है…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts