Kumar Vishwas: मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा दुल्हन बन चुकी हैं। अग्रता की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हुई है। उदयपुर के लीला पैलेस में तीन दिन तक भव्य समारोह चले जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। कुमार विश्वास ने अपनी बेटी की शादी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वही अब इसी बीच कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) बेटी की शादी में डांस करते हुए नजर आ रहे है।
बेटी की शादी में कुमार विश्वास ने लगाए ठुमके
कुमार विश्वास की बेटी अग्रता की शादी पवित्र खंडेलवाल के साथ हुई है। अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल की शादी बहुत ही शाही अंदाज में हुई पिछले साल अप्रैल में दोनों की सगाई और रोका सेरेमनी हुई थी। अब बेटी की शादी से कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आए जिसमें वह अपनी पत्नी आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
कुमार विश्वास और उनकी पत्नी RPSC सदस्य मंजू शर्मा अपनी बेटी की शादी में उदयपुर में pic.twitter.com/Xf519R7Tuw
— Shivendra Singh Parmar (@parmarshivendra) March 2, 2025
बॉलीवुड सितारों ने भी की थी शिरकत
मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। संगीत सेरेमनी में सोनू निगम और कैलाश खेर ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से समां बांध दिया। शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे।
Read More-रिलीज हुआ सिकंदर का पहला गाना, पठानी लुक में रश्मिका मंदाना के साथ के साथ इश्क लड़ाते दिखे सलमान खान
