HomeEntertainment‘एनिमल देखना चाहती हूं...’ किरण राव ने रणबीर कपूर की फिल्म को...

‘एनिमल देखना चाहती हूं…’ किरण राव ने रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर बदले स्वर, दिया बड़ा बयान

किरण राव और संदीप रेड्डी वांगा के बीच खूब बयान बाजी हुई थी। लेकिन अचानक बॉलीवुड की अदाकारा किरण राव के स्वर बदल गए हैं क्योंकि किरण राव ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म की देखने की इच्छा जताई है।

-

Kiran Rao on Animal: संदीप रेड्डी वांगा एनिमल फिल्म के कारण बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में रहे थे। एनिमल फिल्म को लेकर बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री किरण राव ने कई पीछे बयान दिए थे जिस कारण किरण राव और संदीप रेड्डी वांगा के बीच खूब बयान बाजी हुई थी। लेकिन अचानक बॉलीवुड की अदाकारा किरण राव के स्वर बदल गए हैं क्योंकि किरण राव ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म की देखने की इच्छा जताई है।

एनिमल को लेकर क्या बोली किरण राव?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री किरण राव ने हाल ही में अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि संदीप रेडी वांगा की फिल्म एनिमल पर लगातार तीखे बयान देने वाली किरण राव एनिमल फिल्म देखने की बात कही है। किरण रागनी संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल को लेकर बयान देते हुए कहा “मैंने अभी तक तो एनिमल नहीं देखी है क्योंकि ये फिल्म मेरे हिसाब की नहीं है। लेकिन ये फिल्म जरूर देखना चाहती हूं क्यों दर्शकों को ये पसंद आई है।”

एनिमल फिल्म को लेकर पब्लिक से मिला था ये रिस्पांस

एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर पब्लिक की तरफ से दो तरह का रिस्पांस मिला है कुछ लोगों ने एनिमल फिल्म में वायलेंस को लेकर नेगेटिव रिएक्शन दिया तो कुछ लोगों को रणबीर कपूर की यह फिल्म बहुत ही पसंद आई है। लेकिन इसके बावजूद भी रणबीर कपूर की फिल्म साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई है।

Read More-दूसरी बार मां बनने वाली है ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस, फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts