Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentShah Rukh Khan की फिल्म 'जवान' का पहला गाना हुआ रिलीज, शानदार...

Shah Rukh Khan की फिल्म ‘जवान’ का पहला गाना हुआ रिलीज, शानदार लुक में नजर आए किंग खान

इस गाने में किंग खान काफी हैंडसम और यंग दिखाई दे रहे हैं। जवान के इस साउंडट्रेक का म्यूजिक काफी शानदार है थिरकने पर मजबूर कर देता है।

-

Jawan First Song: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान की फिल्म का पहला सॉन्ग जिंदा बन्दा को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं फिल्म का पहला सॉन्ग काफी धांसू है। इस गाने में किंग खान काफी हैंडसम और यंग दिखाई दे रहे हैं। जवान के इस साउंडट्रेक का म्यूजिक काफी शानदार है थिरकने पर मजबूर कर देता है।

काफी पसंद किया जा रहा जवान का पहला गाना

शाहरुख खान के फिल्म जवान का पहला गाना काफी पसंद किया जा रहा है गाने को रिलीज हुए कुछ ही देर हुआ है और इस गाने पर 19 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। शाहरुख खान ने इस गाने को रिवील करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,”जब सिद्धांत दांव पर हो तो लड़ना चाहिए या लड़ाई ही आपको जीवित बनाती है! मैं वसीम बरेलवी साहब को पूरे दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें इस खूबसूरत दोहे को थोड़े से बदलाव के साथ इस्तेमाल करने दिया…।”

7 सितंबर को दस्तक देगी फिल्म

शाहरुख खान के फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जवान में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा ,सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान के ‘जिंदा बंदा’ डांस सॉन्ग को अनुरोध ने कंपोज किया है|

Read More-तारक मेहता के फैंस को मिली बड़ी खुशी, शो में दयाबेन की एंट्री हुई कंफर्म

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts