Monday, February 23, 2026
HomeEntertainmentबेटे Salman Khan के घर के बाहर हुई गोलीबारी पर पिता सलीम...

बेटे Salman Khan के घर के बाहर हुई गोलीबारी पर पिता सलीम ने दिया बड़ा बयान, कहा-‘ऐसे जाहिल लोगों के बारे में…’

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं अब इस मामले पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपना रिएक्शन दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस पर भरोसा भी जताया हैं।

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में लगातार खुलासे पर खुलासे होते जा रहे। इस घटना से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं अब इस मामले पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपना रिएक्शन दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस पर भरोसा भी जताया हैं।

पिता सलीम खान ने दिया बड़ा बयान

सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू देते हुए इस मामले पर बातचीत की है और कहा,’ऐसे जाहिल लोगों के बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है,जो कहते हैं मार देंगे तब पता लगेगा ना। हमें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा दी गई है उन्होंने हमें और हमारे दोस्तों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अगर उन्होंने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है तो इसका मतलब है कि वे काम कर रहे हैं सलमान खान को अपने सामान्य शेड्यूल पर बने रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि मामला पुलिस के पास है इसीलिए उन्हें घटना के बारे में पब्लिकली बात न करने के लिए कहा गया है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आपको बता दे 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार दिन रात गुजरात के भुज से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने तीन बार सलमान खान के घर की रेकी की थी।

Read More-प्रेगनेंसी में भी शूटिंग कर रही Deepika Padukone, सामने आई सिंघम अगेन के सेट से तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts