Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentतलाक की खबरों के बीच दलजीत कौर ने दिया रिएक्शन, बच्चों को...

तलाक की खबरों के बीच दलजीत कौर ने दिया रिएक्शन, बच्चों को लेकर कहा- ‘हस्बैंड और वाइफ के बीच…’

निखिल पटेल ने भी इंस्टाग्राम से दलजीत कौर के साथ सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। ऐसे में दोनों की अनबन की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब इसी बीच दलजीत कौर ने एक इंटरव्यू दिया है।

-

Dalljiet Kaur: टीवी की अभिनेत्री दलजीत कौर की दूसरी शादी को अभी 1 साल भी पूरा नहीं हुआ और उनकी तलाक की खबरें सामने आने लगी। दलजीत कौर लगातार निखिल पटेल के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर दलजीत ने कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है। दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निखिल पटेल के साथ सारी तस्वीर डिलीट कर दी है इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पति का सरनेम भी हटा दिया है। वही निखिल पटेल ने भी इंस्टाग्राम से दलजीत कौर के साथ सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। ऐसे में दोनों की अनबन की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब इसी बीच दलजीत कौर ने एक इंटरव्यू दिया है।

दलजीत कौर ने दिया बड़ा बयान

दलजीत कौर ने एक इंटरव्यू देते हुए अपनी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा,’सौतेली मां बहुत अलग इमोशन होता है और इंटेंशन भी अलग होती है। वो किसी भी पेरेंट्स की जगह को रिप्लेस नहीं कर सकता। आप अपने इंटेंशन से आपको लगता है कि आप इस उम्र में अगर किसी बच्चे की लाइफ में आए तो उसे अपने मुताबिक कोई भी नाम दे दे.. फिर चाहे दोस्त हो, गार्जियन हो या फिर स्टेप पैरेंट्स। आप हमेशा अपनी तरफ से बेस्ट करें। क्योंकि इसमें उच्च बच्चों की कोई गलती नहीं है। हस्बैंड और वाइफ के बीच कुछ भी क्यों ना हो… बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और उसे पर इन चीजों का असर नहीं पड़ना चाहिए। अगर आपके इंटेंशन सही है तो कुछ भी गलत नहीं हो सकता।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

बेटे के साथ इस वजह से इंडिया आई है दलजीत

आपको बता दे कुछ दिनों पहले ही दलजीत अपने बेटे के साथ इंडिया आई है। शादी के बाद दलजीत कौर अपने पति के साथ अफ्रीका में रहने लगी थी लेकिन कुछ समय पहले ही वह इंडिया आई हैं बताया जा रहा है कि दलजीत कौर के माता-पिता की तबीयत ठीक नहीं है जिसकी वजह से वह इंडिया आई हैं।

Raed More-Ram Charan को दूसरी अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करता देख गुस्सा हो जाती थी उपासना, एक्टर से कर दिया था ये सवाल

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts