Saturday, January 24, 2026
HomeEntertainmentBipasha Basu की बेटी के दिल में थे 2 छेद, 3 महीने...

Bipasha Basu की बेटी के दिल में थे 2 छेद, 3 महीने की उम्र में हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी, बताते हुए फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस

बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया से इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान बेटी की इस बीमारी के बारे में बताया है। इस दौरान बिपाशा बस काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

-

Bipasha Basu Daughter: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया था। अब इसी बीच बिपाशा बसु ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। बिपाशा बसु ने बताया कि उनकी बेटी का जब जन्म हुआ था तो देवी के दिल में दो छेद थे। दरअसल बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया से इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान बेटी की इस बीमारी के बारे में बताया है। इस दौरान बिपाशा बस काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

बिपाशा बसु की बेटी की हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी

दरअसल बिपाशा बसु का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विपाशा बसु ने बताया कि देवी के जन्म के तीसरे दिन ही उन्हें डॉक्टर ने बता दिया था कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद हैं। डॉक्टर ने बताया कि बेटी का हर महीने कराना होगा। ताकि पता लगाया जा सके कि यह अपने आप ठीक हो रहा है कि नहीं। डॉक्टर्स ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे दी थी कि ये छेद इतने बड़े है कि खुद से भर जाए ऐसा नहीं है और जब देवी 3 महीने की हो जाएगी वह सर्जरी के लिए बेस्ट टाइम होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु ने बताया कि आप बहुत दुखी और परेशान महसूस करते हैं कि आखिर कैसे इतनी छोटे बच्चे की ओपन हार्ट सर्जरी करा दे। बिपाशा अपने आंसू रोकते हुए कहती है कि हम ऐसी उम्मीद करते थे कि यह अपने आप ठीक हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सर्जरी के लिए कारण ग्रोवर नहीं थे तैयार

बिपाशा बसु ने बताया कि सर्जरी के लिए उनके पिता करण सिंह ग्रोवर बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। उनके पति करण सिंह ग्रोवर ऐसे तो बहुत बहादुर है लेकिन प्रोसेस के दौरान बहुत इमोशनल हो गए थे। जब 3 महीने हुए तो बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी करनी पड़ी। हम चाहते थे कि हमारी बेटी जल्द ठीक हो जाए।

Read More-पाकिस्तान में Gadar 2 का प्रमोशन करने पहुंचे तारा और सकीना, सामने आया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts