Sunday, November 9, 2025

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का हुआ अन्नप्राशन, वीडियो देख लोग बोले- ‘लीजेंड वापस आ गया’

Sidhu Moosewala: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के जाने के बाद फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके माता-पिता ने आईवीएफ के जरिए एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने शुभदीप रखा है। सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई 8 महीने का हो गया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। दिवंगत सिंगर का छोटा भाई बिल्कुल उन्हीं की तरह दिखता है। अब इसी बीच शुभदीप के अन्नप्राशन का एक वीडियो सामने आया है।

सिद्धू मूसेवाला के भाई का हुआ अन्नप्राशन

सोशल मीडिया पर शुभदीप के अन्नप्राशन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शुभदीप एक चौकी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं उनके साथ उनकी मां और पिता भी हैं। उसे चम्मच से अन्न खिलाया जा रहा है। इस दौरान दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप को ब्लू और व्हाइट कलर का कपड़ा पहने हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर फैंस ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस को सिद्धू मूसेवाला की याद आ गई है।

लोगों को आई सिद्धू मूसेवाला की याद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर सिद्धू मूसेवाला के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लीजेंड वापस आ गया।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा,’लीजेंड कभी नहीं मारते।’ वहीं कुछ यूजर क्यूट और हार्ट वाले इमोजी बनाते हुए कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 2022 में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

Read More-‘अभी भी हम एक फैमिली हैं…’, हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद पहली बार खुलकर बोली नताशा स्टेनकोविक

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles