अक्षय कुमार ने डिजिटल दुनिया में मचे फर्जीवाड़े के खिलाफ एतिहासिक मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। वायरल हो रहे deepfake वीडियो में उनकी आवाज़ और चेहरा इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे वह खुद किसी ब्रांड या विचार का समर्थन कर रहे हों— जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है।
अक्षय के मुताबिक, यह मामला केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का नहीं बल्कि उस विश्वास का है जो करोड़ों फैंस अपने स्टार पर करते हैं। अगर कोई भी बिना अनुमति उनकी छवि, आवाज़ या हाव-भाव को ‘AI’ के ज़रिए बेच सकता है, तो कल को किसी भी सेलेब्रिटी की पहचान महज़ एक ‘डिजिटल प्रॉडक्ट’ बन जाएगी।
अब होगा हिसाब — फर्जी कंटेंट हटाओ या भुगतो अंजाम
इस याचिका में मांग की गई है कि जिन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे deepfake कंटेंट अपलोड या प्रसारित किए जा रहे हैं, उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। अक्षय की कानूनी टीम चाहती है कि AI जनरेटर्स और फर्जी कंटेंट डिजाइनर्स को ज़िम्मेदार ठहराया जाए और ऐसे वीडियो तुरंत हटाए जाएं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने विशेष रूप से YouTube, Instagram और X (पूर्व में Twitter) जैसी साइट्स को भी याचिका में शामिल किया है।
कानूनी जानकारों का कहना है कि यह मामला एक मिसाल बन सकता है। जैसे-जैसे AI तकनीक तेज़ी से आगे बढ़ रही है, फेक और असली के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है। कई मामलों में deepfake वीडियो का इस्तेमाल ठगी, ब्रांड मैनिपुलेशन और राजनीतिक प्रभाव के लिए भी किया गया है। अब बॉलीवुड के बड़े स्टार के मैदान में उतरने से बहस और तेज़ हो गई है।
AI युग में पहचान की लड़ाई
डिजिटल विशेषज्ञ मानते हैं कि यह लड़ाई सिर्फ अक्षय की नहीं, बल्कि उन सभी पब्लिक फिगर्स की है जिनकी पहचान को बिना अनुमति ‘बेचा’ जा सकता है। deepfake टेक्नोलॉजी के ज़रिए बनाए गए वीडियो इतने रियल लगते हैं कि आम दर्शक असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते।
फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी इस मसले पर खुलकर बोल रहे हैं। कई प्रोडक्शन हाउस इस दिशा में पॉलिसी बनाने की मांग कर रहे हैं ताकि किसी भी कलाकार की डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ पर सख्त दंड तय हो सके। अगर अदालत में अक्षय को राहत मिलती है, तो यह केस भारत में AI रेगुलेशन की दिशा में बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
Read more-‘मैंने बुलाया ही नहीं…!’ जसप्रीत बुमराह का गुस्सा फूटा कैमरे पर, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
