HomeEntertainmentऐश्वर्या से अनबन की खबरों के बीच बेटी आराध्या की बर्थडे पार्टी...

ऐश्वर्या से अनबन की खबरों के बीच बेटी आराध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे अभिषेक बच्चन, सामने आया वीडियो

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कंफर्म हो गया है कि अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।

-

Aaradhya Bachchan Birthday Party: ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें काफी लंबे समय से चल रही हैं। अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है आराध्या बच्चन 13 साल की हो गई है। आराध्या बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए थे। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कंफर्म हो गया है कि अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।

आराध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे पापा अभिषेक

आराध्या के बर्थडे पार्टी को ऑर्गेनाइज करने वालों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने जतिन और उनकी पूरी टीम को बर्थडे सेलिब्रेशन को स्पेशल बनाने के लिए थैंक यू बोला। अभिषेक बच्चन कहते हुए नजर आ रहे हैं कि,”आपको आराध्या का जन्मदिन मनाते हुए 13 साल हो गए हैं। आपका और आपके परिवार का धन्यवाद। यह बहुत खूबसूरत है कि हम इस खास दिन को आप सभी के साथ शेयर कर पा रहे हैं। इसे हमारे और आराध्या के लिए हर बार खास बनाने के लिए आपका शुक्रिया।”

ट्रोलर्स के मुंह पर अभिषेक ने लगाया ताला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने ट्रोलर्स के मुंह पर ताला लगा दिया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दे 16 नवंबर को आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है।

Read More-विक्रांत मैसी के एक्टिंग से संन्यास लेने पर इस एक्टर ने जताया संदेह, कहा-आमिर खान की तरह PR स्टंट कर रहे हैं’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts