Atif Aslam Daughter: पाकिस्तान के फेमस सिंगर आतिफ असलम भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। पाकिस्तान के अलावा आतिफ असलम ने भारत में भी अपनी खूब पहचान बना ली है और आज आतिफ असलम की आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं। आपको बता दे कि फेमस पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है। इसके बाद लोग हैरान रह गए हैं।
आतिफ असलम ने दिखाया बेटी का चेहरा
पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बड़े हिट गाने दे चुके हैं जिस कारण सोशल मीडिया पर आतिफ असलम की खूब फैन फॉलोइंग है। आतिफ असलम की बेटी 1 साल की हो गई है और उन्होंने 23 मार्च को अपनी बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इसके बाद आतिफ असलम ने सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस को अपनी बेटी का चेहरा भी दिखा दिया है। आतिफ असलम ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीर शेयर की है। जिसमें आतिफ असलम की बेटी बहुत क्यूट लग रही है।
View this post on Instagram
फैंस कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट
जैसे ही आतिफ असलम ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा दिखाई तो लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं। कुछ लोगों ने यहां तक बता दिया है कि आतिफ असलम की बेटी का चेहरा बिल्कुल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा की तरह लग रहा है। एक यूजर ने लिखा “इसका चेहरा आलिया की बेटी जैसा है, जुड़वा लग रही है।” तो वही दूसरे यूजर ने लिखा “माशाल्लाह क्यूट, ये रणबीर कपूर की बेटी राहा की ट्विन सिस्टर लग रही है। शक्ल बहुत मिल रही है।”
Raed More-जेल से बाहर आने के बाद छलका Elvish Yadav का दर्द, कहा- ‘जीना इसी का नाम है..’
