Homeखेलनया कप्तान नया अवतार... IPL 2024 से पहले मुंबई ने लांच की...

नया कप्तान नया अवतार… IPL 2024 से पहले मुंबई ने लांच की नई जर्सी

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ नए अवतार में भी नजर आने वाली है क्योंकि मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है।

-

Mumbai Indians New Jersey: 22 मार्च से दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग का आरंभ होने जा रहा है। क्योंकि आईपीएल 2024 का आयोजन इस बार 22 मार्च से रखा गया। आईपीएल 2024 में कई टीमों ने कई बड़े हैरान कर देने वाले बदलाव किए हैं। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ नए अवतार में भी नजर आने वाली है क्योंकि मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है।

लॉन्च हुई मुंबई इंडियंस की नई जर्सी

मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2024 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके बाद आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम की जर्सी भी बदल दी है। मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च हो गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। इस वीडियो में सबसे पहले मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दिखाई दे रहे हैं उसके बाद सूर्यकुमार यादव , जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन सहित कई खिलाड़ी नजर आते हैं। इस दौरान लगभग आठवें नंबर पर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए दिखाई देते हैं।

रोहित ने जिताई पांच बार ट्रॉफी

रोहित शर्मा की कप्तानी का कार्यकाल आईपीएल 2023 के बाद खत्म हो गया है। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को दे दी है। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का फाइनल जीता है जिस कारण मुंबई इंडियंस आईपीएल के सबसे ज्यादा फाइनल को जीतने वाली पहली टीम है इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके आईपीएल 2023 को जीत कर शामिल हो गई है।

Read More-पूर्व पाक क्रिकेटर ने की कोहली को T20 विश्व कप में शामिल करने की मांग, कहा-‘ विराट के बगैर टीम नहीं…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts