Thursday, March 12, 2026
Homeधर्मसावन के महीने में घर में इन पौधों को लगाने से होती...

सावन के महीने में घर में इन पौधों को लगाने से होती है बरकत, दौड़ी चली आती है मां लक्ष्मी

सावन के पवित्र महीने में कुछ ऐसे पौधे हैं जिनको लगाने से हमेशा घर में सुख-शांति बनी रहेगी और कभी भी आपके घर से मां लक्ष्मी नहीं जाएंगी।

-

Sawan 2023: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधों को लगाने से हमेशा बरकत होती है। सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका आज सावन का पहला सोमवार है। सावन के पवित्र महीने में कुछ ऐसे पौधे हैं जिनको लगाने से हमेशा घर में सुख-शांति बनी रहेगी और कभी भी आपके घर से मां लक्ष्मी नहीं जाएंगी। आइए जानते हैं और कौन-कौन से पौधे हैं जिनको लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

धतूरे का पौधा: सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा चढाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शिवजी को बेलपत्र के साथ धतूरा भी चढ़ाना चाहिए। यदि आप सावन के महीने में धतूरे का पौधा लगाते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाएगा।

तुलसी का पौधा: सावन के महीने में तुलसी के पौधे को लगाने से हमेशा आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घर में धन की आवक बढ़ती रहेगी।

बेलपत्र का पौधा: सावन के महीने में भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इसलिए सावन के महीने में बेलपत्र का पौधा घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी।

आंकड़े का पौधा: भगवान शिव को आंकड़े का फूल बहुत ही प्रिय है। यदि आपने घर में सावन के महीने में आंकड़े का पौधा लगाया है तो आपके घर से सुख समृद्धि कभी नहीं जाएगी। घर में हमेशा सकारात्मक उर्जा का वास होगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: पहली नजर में ही इन राशि के लड़कों पर फिदा हो जाती है लड़कियां, दे बैठती हैं दिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts