T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली लेकिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हरा दिया। अब भारतीय टीम की निगाह इस समय वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले T20 विश्व कप पर हैं इस कारण टीम इंडिया लगातार तैयारी कर रही है। T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किस दिन हो सकता है इसको लेकर डेट भी सामने आ गई है।
कब होगा टी20 विश्व कप के लिए भारत का ऐलान?
रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी की तरफ से t20 विश्व कप 2024 में शामिल होने वाली सभी टीमों को 1 मई की डेट दिए दी गई है। 1 में से पहले सभी टीमें t20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वायड का ऐलान कर देंगी। 1 मई तक t20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो जाएगा। इसके अलावा 25 मई तक t20 विश्व कप के स्क्वाड में बदलाव की डेट रखी गई है। क्योंकि 25 मई तक सभी टीमें t20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती हैं।
आईपीएल पर होगी सबकी नज़रें
इस बार आईपीएल 2024 से बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाला है क्योंकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से t20 विश्व कप खेलने का मौका मिल सकता है। 1 मई तक आईपीएल के आगे से ज्यादा मैच भी हो जाएंगे। आईपीएल का फाइनल 26 मई को खेला जाएगा फाइनल से पहले ही टीम इंडिया का ऐलान हो जाएगा। भारतीय टीम t20 विश्व कप में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर दे सकती है। क्योंकि पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में लगातार युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं और भारतीय टीम को मैच भी जीता रहे हैं।
