Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जो प्रदर्शन वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के लिए किया है वह क्रिकेट फैंस कभी भी नहीं भूल सकते। क्योंकि पूरे वनडे विश्व कप में मोहम्मद शमी ने सिर्फ कुछ मैच खेलकर ही तहलका मचा दिया था। आपको बता दे कि मोहम्मद शमी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सम्मानित किया गया है जिसके बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुद अवॉर्ड लेते हुए तस्वीर शेयर की है।
मोहम्मद शमी को मिला अवार्ड
टीम इंडिया के खतरनाक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अवार्ड देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद मोहम्मद शमी ने योगी आदित्यनाथ से सम्मानित होने के बाद खुशी जाहिर करते हुए लिखा “यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि मुझे चीफ मिनिस्टर योगी अदित्यानाथ सर ने प्रतिष्ठित टाइम्स ऑफ इंडिया के TOISA अवॉर्ड (क्रिकेटर ऑफ द ईयर) से सम्मानित किया। इस अवॉर्ड को उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रेजेंट किया है।”
Thrilled to announce that I have been honored with an award from Chief Minister @myogiadityanath sir at the prestigious Times of India-TOISA awards as a best cricketer of the year 🏆presented by the Uttar Pradesh government!”
#AwardWinning, #TOISAAwards,… pic.twitter.com/pO2MYravan
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) February 24, 2024
आईपीएल से बाहर हुए शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे विश्व कप 2023 के दौरान तीन बार पांच विकेट हॉल लेने का ऐतिहासिक कारनामा किया था। इसके बाद मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच मोहम्मद शमी को लेकर रिपोर्ट सामने आई है आईपीएल 2024 में मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस का हिस्सा नहीं बन पाएंगे और वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
Read More-शमी के बाहर होते ही IPL 2024 में होगी भाई की एंट्री, इस टीम में शामिल हो सकते हैं मोहम्मद कैफ
