Tuesday, March 10, 2026
HomeEntertainment'ओ माय गॉड...'अस्पताल में धर्म पूछे जाने पर भड़की Neena Gupta

‘ओ माय गॉड…’अस्पताल में धर्म पूछे जाने पर भड़की Neena Gupta

नीना गुप्ता अपना चेकअप कराने गुड़गांव के किसी हॉस्पिटल गई थीं। जहां पर उन्हें चेकअप करने से पहले लंबा चौड़ा फॉर्म भरने के लिए थमा दिया गया। बीमारी हालत में अस्पताल पहुंची एक्ट्रेस को यह देखकर बहुत गुस्सा आया।

-

Neena Gupta: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री नीना गुप्ता हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस समय नीना गुप्ता की तबीयत खराब है और वह दिल्ली में है। इसी बीच नीना गुप्ता हॉस्पिटल में अपना चेकअप कराने के लिए गई जहां पर नीना गुप्ता से कुछ ऐसा पूछ दिया गया जिससे एक्ट्रेस भड़क गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक नीना गुप्ता अपना चेकअप कराने गुड़गांव के किसी हॉस्पिटल गई थीं। जहां पर उन्हें चेकअप करने से पहले लंबा चौड़ा फॉर्म भरने के लिए थमा दिया गया। बीमारी हालत में अस्पताल पहुंची एक्ट्रेस को यह देखकर बहुत गुस्सा आया।

अस्पताल में नीना गुप्ता से पूछा गया धर्म

चेकअप करने से पहले नीना गुप्ता को अस्पताल में रजिस्ट्रेशन फॉर्म थमा दिया गया जिसमें उनसे धर्म पूछा गया जिस पर एक्ट्रेस काफी भड़क गई। नीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए फॉर्म की झलक दिखाई थी। इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती है मैं एक बड़े अस्पताल आई हूं। मैं एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर रही हूं। मतलब इस भरते भरते तो मैं और भी बीमार हो जाऊंगी। वैसे ज्यादा बीमार नहीं हूं पर मैं भर रही हूं और अब आया है एक काॅलम रिलीजियन का यानी धर्म का। अरे ये अब भी होता है। ओ माय गॉड क्या होगा अब हमारा।’

आखरी बार इस फिल्म में नजर आई थी नीना गुप्ता

आपको बता दे नीना गुप्ता आखरी बार ‘मस्त में रहने का’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ नजर आए थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था आपको बता दे नीना गुप्ता बी टाउन की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों से एक हैं। नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

Read More-दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? अवाॅर्ड शो में बेबी बंप छुपाती नजर आई एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts