Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीति'विषम परिस्थितियों में भी...' शादी की सालगिरह पर जेल में बंद हेमंत...

‘विषम परिस्थितियों में भी…’ शादी की सालगिरह पर जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था वह पिछले एक हफ्ते से जेल में हैं।

-

Hemant Soren Wedding Anniversary: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को अभी हाल ही में मनी लांड्रिंग केस के मामले में जेल जाना पड़ा है। हेमंत सोरेन की आज 18 वीं सदी की सालगिरह है। इस मौके पर जेल में बंद पति की याद कर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। कल्पना सोरेन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वह बहुत जल्द इस साजिश को हराकर घर वापस लौट आएंगे। आपको बता दें पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था वह पिछले एक हफ्ते से जेल में हैं।

हेमंत सोरेन की पत्नी ने लिखा भावुक पोस्ट

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपनी शादी की सालगिरह पर सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा,”झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।” कल्पना सोरेन ने आगे लिखा, “आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे।”

मैं एक वीर झारखंडी योद्धा की पत्नी हूं: कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने आगे ट्वीट में लिखा,”मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमन्त जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।” आपको बता दे जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को कई बार पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद भी पेश न होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Read More-‘भारत रत्न सम्मान के लिए नहीं दिया जा रहा बल्कि ..’आडवाणी को भारत रत्न देने के ऐलान पर अखिलेश यादव ने दिया रिएक्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts