Tuesday, March 10, 2026
Homeखेलदूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों की होगी मौज या स्पिनर चटकाएंगे विकेट? जानें...

दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों की होगी मौज या स्पिनर चटकाएंगे विकेट? जानें कैसी रहेगी विशाखापत्तनम की पिच

हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में विशाखापत्तनम की पिच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

-

Ind vs Eng 2nd Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को पिछले 12 सालों से भारत में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार है। क्योंकि 12 सालों से कोई भी टीम भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराने में कामयाब नहीं हुई है। हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में विशाखापत्तनम की पिच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

कैसी होगी दूसरे टेस्ट में पिच

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम के एसीए वीडीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन विशाखापत्तनम की पिच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। विशाखापट्टनम की पिच को लेकर भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने खुद कहा है कि दूसरे टेस्ट के लिए पिच को लेकर भविष्यवाणी करना बहुत ही मुश्किल है। शायद पहले दिन से पिच में स्पिनरों की गेंद ना घूमें लेकिन दूसरे दिन स्पिनर गेंदबाजों की गेंद में टर्न देखने को मिल सकती है।

पिच को लेकर बन रहा सस्पेंस

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाज या स्पिनर किसके लिए विशाखापत्तनम की पिच आसान रहेगी यह कहना अभी से आसान नहीं है। विशाखापत्तनम की पिच को लेकर कोई गारंटी नहीं ली जा सकती। क्योंकि विशाखापत्तनम की पिच को लेकर लगतार सस्पेंस बना हुआ है। अगर हम विशाखापत्तनम में हुए पिछले दो मैचों की बात करें तो उसमें बल्लेबाजों ने गेंदबाज के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। लेकिन कई क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीम में चार-चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती हैं और उनके पास सिर्फ एक तेज गेंदबाज रहेगा।

Read More-2 फरवरी को मैदान पर वापसी करने जा रहे Prithvi Shaw, फिट होकर फिर से खेलेंगे क्रिकेट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts